SanatanBodh ऐप: फ़ोन में मुफ़्त पंचांग ऐप कैसे जोड़ें (Android और iPhone)
अंतिम अपडेट:
एक टैप में इंस्टॉल करें
यह ऐप इस फ़ोन में जुड़ चुका है। होम स्क्रीन पर SanatanBodh का आइकन देखें।
बटन नहीं दिख रहा? नीचे अपने फ़ोन का तरीका देखें।
ऐप में क्या मिलेगा
- होम स्क्रीन पर SanatanBodh का आइकन, जिससे साइट पूरी स्क्रीन पर ऐप की तरह खुलती है।
- आइकन को दबाकर रखने पर सीधे: आज का पंचांग, आज का चौघड़िया, चाँद कब निकलेगा और व्रत-त्योहार (Android पर)।
- साइट की हर चीज़: पंचांग, मुहूर्त, आरती-चालीसा, व्रत कथा और जन्म पंचांग।
Android फ़ोन (Chrome) में
- ऊपर “अभी इंस्टॉल करें” बटन दिखे तो उसे दबाएँ, फिर “इंस्टॉल करें”।
- बटन न दिखे तो Chrome में ऊपर दाईं ओर ⋮ मेनू खोलें और “Install app” या “Add to Home screen” (होम स्क्रीन पर जोड़ें) चुनें।
- “इंस्टॉल करें” दबाएँ। आइकन होम स्क्रीन पर आ जाएगा।
iPhone (Safari) में
- sanatanbodh.in को Safari में खोलें।
- नीचे शेयर बटन (ऊपर तीर वाला चौकोर) दबाएँ।
- सूची में “Add to Home Screen” (होम स्क्रीन पर जोड़ें) चुनें, फिर ऊपर “Add” दबाएँ।
WhatsApp या Instagram से लिंक खोला है?
वहाँ साइट उनके अपने ब्राउज़र में खुलती है, जिसमें इंस्टॉल का विकल्प नहीं होता। ऊपर ⋮ या ··· मेनू से “Chrome में खोलें” या “Open in browser” चुनें, फिर ऊपर का तरीका अपनाएँ।
ज़रूरी बातें
- Play Store या App Store से कुछ डाउनलोड नहीं होता; ऐप फ़ोन में बहुत कम जगह लेता है।
- ऐप कोई अनुमति (permission) नहीं माँगता। पंचांग देखने के लिए इंटरनेट चाहिए।
- हटाना हो तो आइकन को दबाकर रखें और “हटाएँ” या “Uninstall” चुनें।