नीचे अपना शहर चुनें और दिया गया कोड अपनी वेबसाइट के HTML में लगा दें। बॉक्स में हर दिन उस शहर की तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त, राहु काल, अभिजित मुहूर्त और उस दिन के व्रत-त्योहार अपने आप बदलते रहेंगे। यह मुफ़्त है; बस साथ वाला लिंक रहने दें।
1. शहर और भाषा चुनें
2. बॉक्स ऐसा दिखेगा
3. यह कोड अपनी वेबसाइट में लगाएँ
बॉक्स में क्या दिखता है
- आज की तिथि (पूर्णिमांत मास और पक्ष सहित) और उसके ख़त्म होने का समय
- नक्षत्र और योग, कब तक
- सूर्योदय और सूर्यास्त
- राहु काल और अभिजित मुहूर्त
- उस दिन के व्रत और त्योहार, जैसे एकादशी
बॉक्स हर दिन अपने आप अगले दिन का पंचांग दिखाता है; आपको कुछ बदलना नहीं पड़ता। पंचांग की गणना कैसे होती है
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या यह मुफ़्त है?
हाँ। कोई शुल्क या खाता नहीं चाहिए। कोड के साथ आने वाला SanatanBodh का लिंक रहने दें, ताकि पढ़ने वाले पूरा पंचांग देख सकें।
समय किस शहर के हिसाब से है?
आप जो शहर चुनें, उसके सूर्योदय के हिसाब से। 66 शहर उपलब्ध हैं; समय भारतीय मानक समय में है।
पंचांग कैसे गणना होता है?
हमारी अपनी गणना से, लाहिड़ी अयनांश और उदय तिथि के नियम पर, और Drik Panchang से मिलाकर। पूरी विधि “पंचांग की गणना कैसे होती है” पन्ने पर है।
क्या बॉक्स का आकार बदल सकते हैं?
हाँ, कोड में width (चौड़ाई) बदल सकते हैं। 300 से 400 पिक्सेल अच्छा दिखता है; ऊँचाई 380 रखें ताकि पूरा पंचांग दिखे।